HRTC बस में सवार यात्री से पकड़ी नशे की खेप, पुलिस रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 02 Nov, 2018 11:01 PM

hashish recovered from passenger in hrtc bus

पुलिस थाना डल्हौजी के तहत पुलिस ने चम्बा से अमृतसर जा रही एच.आर.टी.सी. की बस से वीरवार देर रात 470 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को डल्हौजी अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

चम्बा: पुलिस थाना डल्हौजी के तहत पुलिस ने चम्बा से अमृतसर जा रही एच.आर.टी.सी. की बस से वीरवार देर रात 470 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को डल्हौजी अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात एस.डी.पी.ओ. डल्हौजी रोहिन डोगरा की अगुवाई में अतिरिक्त थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व ए.एस.आई. खैदी राम के दल ने चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर पुलिस चौकी बनीखेत के समीप नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान चम्बा से अमृतसर जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार एक यात्री जुमात अली निवासी जुकांणी, डाकघर सिल्लाघ्राट (चम्बा) से 470 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को डल्हौजी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!