Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2019 08:46 PM
भुंतर पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन चालक को 1 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम ने बजौरा के भिंडीबाई में नाका लगा रखा था और इस दौरान एक बोलैरो कैंपर (एच.पी. 34बी-0936) को तलाशी के लिए रोका तो इस दौरान वाहन में...
कुल्लू (दिलीप): भुंतर पुलिस ने नाके के दौरान एक वाहन चालक को 1 किलो 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम ने बजौरा के भिंडीबाई में नाका लगा रखा था और इस दौरान एक बोलैरो कैंपर (एच.पी. 34बी-0936) को तलाशी के लिए रोका तो इस दौरान वाहन में 1 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। वाहन को चला रहे चेत राम पुत्र कुशलू राम निवासी ग्रामंग जिला कुल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चरस को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लिया
एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने बोलैरो कैंपर को भी कब्जे में लिया है, जिसे चरस ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया जा रहा था। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।