Edited By Vijay, Updated: 12 Jan, 2020 08:05 PM
बिलासपुर पुलिस को नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में रविवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 2 लोगों को 678 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर पुलिस को नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में रविवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 2 लोगों को 678 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 व 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने शनिवार को जुखाला के साथ लगते जब्बल पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे एक सफेद रंग की आल्टो कार (एचपी 66-6676) को जांच के लिए रोका, जिसमें 2 लोग सवार थे।
कार के डैशबोर्ड से बरामद हुई चरस
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक कैरीबैग मिला, जिसमें से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई। इस पर टीम ने चरस को कब्जे में लेकर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान धनी राम (40) पुत्र डोला राम गांव सेगली, डाकघर धवेड, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी व सतपाल (37) पुत्र गनपत राम गांव छजोटा, डाकघर सिकरोहा, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिला में चरस की यह खेप पिछले 2 वर्षो में सबसे बड़ी खेप है।