झुलसे युवक की पी.जी.आई. में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 May, 2018 08:42 PM

haroli yuvak pgi death

विधानसभा हरोली के दौलतपुर (पंजावर) के आग से झुलसे युवक की चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी युवक रवि चंद (26) पुत्र प्रेम सिंह इसी माह 14 तारीख को किन्हीं परिस्थितियों में आग से झुलस गया था।

हरोली : विधानसभा हरोली के दौलतपुर (पंजावर) के आग से झुलसे युवक की चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी युवक रवि चंद (26) पुत्र प्रेम सिंह इसी माह 14 तारीख को किन्हीं परिस्थितियों में आग से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखकर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। शनिवार को उसकी पी.जी.आई. में मौत होने की सूचना पंडोगा पुलिस को मिली। इस बारे में डी.एस.पी. कुलविन्दर सिंह ने बताया कि दौलतपुर निवासी युवक को आग में झुलसने के बाद इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि युवक की मौत की सूचना उन्हें आज ही प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!