हरदीप बावा ने सुक्खू को दिया कानूनी नोटिस, कहा- 7 दिन के अंदर बिना शर्त मांगे माफी

Edited By Ekta, Updated: 07 Jul, 2018 09:17 AM

hardeep bawa has sukhu given to legal notice

प्रदेश श्रम एवं कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरदीप बावा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को कानूनी नोटिस दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन नरेश चौहान व इंटक के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर लाल (बबलू पंडित) को भी...

सोलन (पाल): प्रदेश श्रम एवं कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरदीप बावा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को कानूनी नोटिस दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन नरेश चौहान व इंटक के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर लाल (बबलू पंडित) को भी कानूनी नोटिस दिया है। एडवोकेट रविन्द्र कुमार रवि की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में 7 दिन के अंदर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने बिना किसी सबूत के इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी. संजीवा रैड्डी के नेतृत्व वाले इंटक को गैर-कानूनी करार दिया। 


कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे अवैध घोषित किया है जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हरदीप बावा ने बताया कि सुक्खू, कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष नरेश चौहान व मनोहर लाल (बबलू पंडित) को कानूनी नोटिस दिया है। उनका कहना है कि उनके द्वारा बबलू पंडित की इंटक के अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति असंवैधानिक है। कांग्रेस अध्यक्ष को उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने का कोई अधिकार नहीं है।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!