Hamirpur: पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Nov, 2026 07:37 PM

hamirpur patwari examination

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पटवारी पोस्ट कोड 25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड-26005 की भर्ती के लिए टैबलेट आधारित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पटवारी पोस्ट कोड 25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड-26005 की भर्ती के लिए टैबलेट आधारित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि पटवारी की परीक्षा 23 से 30 नवम्बर तक और पंचायत सचिव की परीक्षा 4 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से 1 सप्ताह पहले आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकेंगे। वहीं रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वैबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर ताजा स्टेटस चैक करते रहने की अपील की है।

असिस्टैंट स्टाफ नर्स की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए मिल सकता है विकल्प
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग द्वारा 6 से 19 नवम्बर तक आयोजित की जा रही असिस्टैंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया की तिथि के दिन अगर किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा भी है या अन्य किसी अपरिहार्य कारण से वह निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन में उपस्थित नहीं हो सकती है, तो वह अभ्यर्थी 6, 10, 12 व 19 नवम्बर में से किसी एक तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन में भाग ले सकती है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को इन तिथियों के अलावा किसी अन्य तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन का अवसर नहीं दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!