Edited By Kuldeep, Updated: 17 Feb, 2020 11:59 PM
विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा है कि 11 दिन तक प्रदेश को लावारिस छोड़कर पूरी सरकार दिल्ली में मस्त रही। अब वहां से जंग हार कर लौटने के बाद भी खुद को चैम्पियन समझ रहे हैं।
हमीरपुर, (शिवम): विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा है कि 11 दिन तक प्रदेश को लावारिस छोड़कर पूरी सरकार दिल्ली में मस्त रही। अब वहां से जंग हार कर लौटने के बाद भी खुद को चैम्पियन समझ रहे हैं। आते ही निम्रस्तर की धमकाऊ भाषा शैली पर उतर आए हैं। लगता है दिल्ली से आने के बाद मुख्यमंत्री कुछ हिले-हिले हैं। फिर भी वो धमकाने की राजनीति में विश्वास रखते हैं तो कांग्रेस को यह भी स्वीकार है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि आंखें दिखाने की बजाय अपनी भाषा सुधार लें, अन्यथा उन्हीं की भाषा में कांग्रेस करारा जवाब देने को तैयार है। हमीरपुर में कांग्रेस सेवादल के भारत जोड़ो तिरंगा मार्च के कार्यक्रम के दौरान कहा कि उडऩखटोले की सैर में मस्त रहने वाले जयराम ठाकुर हैली मुख्यमंत्री हैं जिनके ख्वाब में केवल जहाज ही दिखाई देते हैं व प्रदेश की गड्ढों से भरी सड़कों की उन्हें कोई सुध नहीं है जबकि 2 सालों में प्रदेश का भ_ा बैठा दिया है।
प्रदेश को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया
उन्होंने कहा कि प्रदेश निर्माता वाई.एस. परमार ने प्रदेश को बचाने के लिए विशेष नियम बनाए लेकिन जयराम सरकार जमीन, नदियां, पहाड़ व जंगल तक को बेचने में बेताब दिख रही है। विद्युत बोर्ड के 25,000 बिजली के खंभे तक सरकार ने मासिक मामूली किराए पर बेच दिए। बस प्रदेश को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि यह उसी पार्टी की सरकार है जो कहती थी, स्टेट हुड मारो ठुड के बाद तथा अब सरकार की संपत्तियां बेचकर अपनी कथनियों पर मोहर भी लगा रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर चाहते हैं कि विपक्ष उनके इशारों पर नाचे व किसी भी मुद्दे को जनता के सामने न उठाए ताकि वह अपनी मनमानी करते रहें। उन्होंने ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें डर सताने लगा है कि जिस प्रदेश को वाई.एस. परमार, वीरभद्र सिंह ने बनाया है, उसे जयराम सरकार शिखर पर पहुंचाने के बदले सिफर पर पहुंचा देगी।