गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर नाहन से हरियाणा के कपालमोचन तक होगा विशाल नगर कीर्तन(Video)

Edited By kirti, Updated: 13 Oct, 2019 04:27 PM

गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव पर नाहन से हरियाणा के कपालमोचन तक विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। बता दें कि यह महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन से सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुआ है जोकि कपाल मोचन पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन मे...

नाहन(सतीश): गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव पर नाहन से हरियाणा के कपालमोचन तक विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। बता दें कि यह महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन से सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुआ है जोकि कपाल मोचन पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन मे बड़ी संख्या में संगत हिस्सा ले रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव नाहन में हमेशा ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने आपसी भाईचारे का बड़ा संदेश दिया था और कहा था कि सिख हो हिंदू या मुस्लिम सभी एक ही परमात्मा की औलाद है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय द्वारा गुरु ऐसे कीर्तन आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाया जाता है। बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन नाहन से शुरू होकर कालाअम्ब, नारायणगढ़ और सड़ोरा होते हुए देेेर शाम हरियाणा के बिलासपुर स्तिथ कपालमोचन मैदान पहुंचेगा।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!