दिल्ली के सैलानियों की टैक्सी लुढ़की, 5 घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2019 09:51 PM

gulaba road accident 5 injured

मनाली-रोहतांग सड़क पर टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली के 4 सैलानी व चालक घायल हो गया है। सभी सैलानियों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गुलाबा, (ब्यूरो): मनाली-रोहतांग सड़क पर टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दिल्ली के 4 सैलानी व चालक घायल हो गया है। सभी सैलानियों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मनाली से दिल्ली के 4 पर्यटकों को लेकर टैक्सी (नं. एच.पी. 01के-2405) रोहतांग के लिए रवाना हुई थी। सैलानियों को रोहतांग घुमाने के बाद टैक्सी मनाली लौट रही थी कि गुलाबा के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

ये है घायलों की सूची

इस दुर्घटना में टैक्सी चालक सहित दिल्ली के सभी सैलानियों को चोटें आई हैं। घायलों में रेशमा (50), उमाशंकर (56), मोहित कुमार गुप्ता व प्रेमलता (38) सभी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सैलानियों की हालत खतरे से बाहर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!