CM जयराम बोले- जन्म स्थान पर ही बनना चाहिए भव्य श्री राम मंदिर

Edited By kirti, Updated: 09 Mar, 2019 10:36 AM

great ram temple should be built at birth place

अयोध्या में श्रीराम जन्म स्थान पर ही भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। यह जनभावना भी है। इसके लिए रास्ता कोई भी निकले लेकिन मंदिर बनना चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।

शिमला : अयोध्या में श्रीराम जन्म स्थान पर ही भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। यह जनभावना भी है। इसके लिए रास्ता कोई भी निकले लेकिन मंदिर बनना चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर मामला कोर्ट के साथ लोगों के बीच में भी है और जल्द इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रदेश में आना या न आना भाजपा के लिए कोई महत्व नहीं रखता। उन्होंने कहा कि राहुल प्रदेश में एक रैली करके गए हैं। भाजपा ने प्रदेश में 4 रैलियां की हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की रैली में महज 6,000 लोग थे जबकि भाजपा की एक-एक रैली में 30,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने हिसाब से तथा भाजपा अपने तरीके से तैयारियां कर रही है। आज देशभर में जिस प्रकार का माहौल है, उससे साफ है कि नरेंद्र मोदी जितने मजबूत वर्ष 2014 में थे, आज उससे कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर की गई एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा संदेश गया है। देश की जनता जानती है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व देश को उन्नति के साथ प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!