स्कूल बसों व कमर्शियल वाहनों में अब GPS डिवाइस जरूरी, गड़बड़ी होने पर बज उठेगी घंटी

Edited By Ekta, Updated: 10 Oct, 2019 01:51 PM

gps devices now required in school buses and commercial vehicles

अब नई गाड़ियों में जी.पी.एस. डिवाइस लगवाना अनिवार्य हो गया है। सभी स्कूल बसों, टैक्सियों, नैशनल परमिट ट्रकों व विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में डिवाइस लगाए जा रहे हैं। कोई यदि नया वाहन खरीदेगा तो उस पर भी यह डिवाइस इंस्टाल करना अनिवार्य है। इसके...

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): अब नई गाड़ियों में जी.पी.एस. डिवाइस लगवाना अनिवार्य हो गया है। सभी स्कूल बसों, टैक्सियों, नैशनल परमिट ट्रकों व विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में डिवाइस लगाए जा रहे हैं। कोई यदि नया वाहन खरीदेगा तो उस पर भी यह डिवाइस इंस्टाल करना अनिवार्य है। इसके बिना वाहन को पास नहीं किया जाएगा। भारतीय सैटेलाइट पर कार्य करने वाले इन डिवाइस में रिकॉर्ड होने वाला सारा डाटा परिवहन विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है और यहां ओवर स्पीड से कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं। विभाग डिवाइस के सहारे गाड़ियों की स्पीड को भी ट्रैक कर सकेगा।  

पैनिक बटन से इन गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री किसी भी प्रकार के खतरे का अलर्ट ट्रांसपोर्ट विभाग को दे सकते हैं। भविष्य में पुलिस कंट्रोल रूम भी इससे कनैक्ट किए जाएंगे। डिवाइस लगा होने से गाड़ी की लोकेशन तो ट्रेस होगी ही साथ में गाड़ी में भरे गए ईंधन को भी ट्रैक किया जा सकेगा। कुल्लू में दशहरा उत्सव में ही करीब 500 गाड़ियों में डिवाइस इंस्टाल करवाए गए। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में डिवाइस के संदर्भ व इससे सुनिश्चित होने वाली सुरक्षा के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। इसमें ब्लैक बॉक्स कंपनी द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

बुधवार को कुल्लू से परिवहन विभाग के मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर रूप सिंह कल्याण ने भी इन डिवाइस को जांचा और कई वाहनों में मौके पर ही डिवाइस भी इंस्टाल किए गए। लोगों को जागरूक कर रहे अवस्थी होलीडे टूअर्स से चरणजीत अवस्थी ने बताया कि यह पूरा तामझाम स्कूली बच्चों, यात्रियों, सामान, लाखों के वाहनों व अन्य चोरियों को रोकने के लिए सहायक होगा। 

मंदिरों में भी लगेंगे डिवाइस

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष जय चंद ठाकुर ने भी बुधवार को दशहरा उत्सव के दौरान प्रदर्शनी मैदान में डिवाइस के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए मंदिरों में आउल होम सर्विलांस डिवाइस लगाए जाएंगे। इसको लेकर देवी-देवताओं के सभी कारदारों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें मंदिरों में डिवाइस लगाने के लिए कहा जाएगा। 

घर भी सुरक्षित

कंपनी घरों में लगाने के लिए आउल होम सर्विलांस डिवाइस भी तैयार कर रही है। ये डिवाइस ऐसे हैं जब कोई अपना घर, दुकान व दफ्तर आदि बंद करेगा तो इस डिवाइस को ऑन करना पड़ेगा। ऐसे में पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति वहां घुसने की कोशिश करेगा या ताले आदि तोड़ने का प्रयास करेगा तो डिवाइस के जरिए सीधे मालिक को कॉल हो जाएगी और खतरे को लेकर वह कॉल अलर्ट करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!