Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2022 07:29 PM
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) सपरून में राष्ट्रीय हिमालयन जीव भंडार एवं संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल ने विशेषज्ञों से जानकारी भी प्राप्त की कि कौन से जीव यहां पर...
सोलन (ब्यूरो): राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) सपरून में राष्ट्रीय हिमालयन जीव भंडार एवं संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल ने विशेषज्ञों से जानकारी भी प्राप्त की कि कौन से जीव यहां पर रखे गए हैं और किस तरह से लोग इसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां से जानकारी हासिल करने के बाद लोग अपने आसपास जंगलों में जैविक विविधता को संजोए रखने में विश्वास जताकर आगे आएंगे। राज्यपाल ने कहा कि लोग इस संग्रहालय के माध्यम से पृथ्वी पर जीवन का इतिहास जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय प्राणी सर्वेक्षण इन प्राचीन धरोहरों को संजोए रखने के लिए कार्य कर रहा है, ऐसे में हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह इस पर विचार कर इसे संजोए रखने के लिए प्रयास करे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here