प्राकृतिक खेती के फॉर्मूले पर केंद्र सरकार की मोहर ऐतिहासिक निर्णय : राज्यपाल

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2019 10:24 PM

governor appreciate the central budget

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती के फॉर्मूले पर केंद्र सरकार ने मोहर लगा दी है। राज्यपाल ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र ने आम बजट में जीरो बजट प्राकृतिक खेती को जगह देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती के फॉर्मूले पर केंद्र सरकार ने मोहर लगा दी है। राज्यपाल ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र ने आम बजट में जीरो बजट प्राकृतिक खेती को जगह देकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे देश में रसायनयुक्त खेती के खिलाफ एक बड़ी क्रांति की शुरूआत होगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजैक्ट किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को भी प्राकृतिक खेती जीरो बजट के माध्यम से पूरा करने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों और खरीददारों ने वायदा किया है कि प्राकृतिक तरीके से पैदा किए गए खाद्यान को डेढ़ गुना कीमत से खरीद करेंगे। हिमाचल प्रदेश में इसके लिए माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि हिमाचल में करीब 4 हजार किसानों ने इस पद्धति को अपनाया है तथा इस वर्ष 50 हजार किसान-बागवानों को इस तकनीक से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ प्रदेश में देसी गाय के पालन और संवद्र्धन को लेकर भी प्रयास किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!