सरकार ने किया 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला, अब ये होंगे DSP विजीलैंस धर्मशाला

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2019 10:56 PM

government transferred the police officers

प्रदेश सरकार ने 6 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डीएसपी लीव रिजर्व जिला कांगड़ा बलवीर सिंह जसवाल को डीएसपी स्टेट विजीलैंस धर्मशाला लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी विजीलैंस कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे तरनजीत सिंह को अब डीएसपी...

शिमला: प्रदेश सरकार ने 6 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। डीएसपी लीव रिजर्व जिला कांगड़ा बलवीर सिंह जसवाल को डीएसपी स्टेट विजीलैंस धर्मशाला लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी विजीलैंस कांगड़ा के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे तरनजीत सिंह को अब डीएसपी स्टेट विजीलैंस सिरमौर (नाहन) लगाया गया है।

एसडीपीओ राजगढ़ दुष्यंत सरपाल को डीएसपी फस्र्ट एचपीएपी जुन्गा, डीएसपी सिक्स्थ आईआरबी कोलर जिला सिरमौर भीष्म ठाकुर को एसडीपीओ राजगढ़, डीएसपी लीव रिजर्व शिमला प्रियंका गुप्ता को डीएसपी (हैडक्वार्टर) कुल्लू, फोर्थ आईआरबी और जंगलबैरी को अंडर ट्रांसफर चल रहे संजीव कुमार को डीएसपी थर्ड आईआरबी पंडोह जिला मंडी लगाया गया है।

सरकार ने एएसपी के पद पर पदोन्नत हुए आशीष शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंडोह लगाया है। इसके साथ ही इंस्पैक्टर पद पर पदोन्नत हुए चंद्रशेखर को डीएसपी विजीलैंस बिलासपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इस आशय से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!