Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2020 09:53 PM
हिमाचल प्रदेश में लॉकडाऊन के बाद 26 मार्च तक सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह घोषणा की। इसके तहत राज्य सरकार के सभी कार्यालय 24 से 26 मार्च तक बंद रहेंगे।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में लॉकडाऊन के बाद 26 मार्च तक सभी सरकारी कार्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह घोषणा की। इसके तहत राज्य सरकार के सभी कार्यालय 24 से 26 मार्च तक बंद रहेंगे। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से आवश्यक सेवाओं के लिए अधिसूचित किए गए सभी कार्यालय खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवारों के साथ घरों में ही रहें और अपना स्थान न छोड़ें क्योंकि उन्हें किसी भी समय कार्यालय में बुलाया जा सकता है।
राज्य की सभी सीमाएं सील, परिवहन सेवाएं निलंबित
उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर सुझाए गए सभी एहतियाती उपायों का भी पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आम लोगों से अपने स्थान को न छोडऩे की अपील की ताकि लॉकडाऊन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके चलते राज्य में आवागमन के सभी साधनों को भी निलंबित कर दिया गया है।