सरकारी नौकरी वाले भी BPL और IRDP सूची में

Edited By kirti, Updated: 05 May, 2018 10:54 AM

government jobs also include bpl and irdp list

जिला प्रशासन ने बी.पी.एल. व आई.आर.डी.पी. सूची में शामिल अपात्रों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए इन दिनों विशेष अभियान छेड़ रखा है। प्रशासन की मानें तो इसके लिए पहले सर्वे किया गया उसके बाद अगला कदम उठाया गया लेकिन प्रशासन के इन दावों की प्रीतम सिंह...

चम्बा : जिला प्रशासन ने बी.पी.एल. व आई.आर.डी.पी. सूची में शामिल अपात्रों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए इन दिनों विशेष अभियान छेड़ रखा है। प्रशासन की मानें तो इसके लिए पहले सर्वे किया गया उसके बाद अगला कदम उठाया गया लेकिन प्रशासन के इन दावों की प्रीतम सिंह पुत्र गानो राम निवासी गांव जिल्लो डाकघर भडियाकोठी ग्राम पंचायत करियां ने अपने शिकायत पत्र में पोल खोलकर रख दी है।

बड़े-बड़े पक्के मकानों वाले भी BPL सूची में शामिल
प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि वह आर्थिक दृष्टि से बेहद कमजोर है लेकिन उसका नाम बार-बार आग्रह करने पर भी बी.पी.एल. व आई.आर.डी.पी. की सूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि उसकी पंचायत के कई ऐसे लोग इन सूचियों में जगह प्राप्त किए हुए हैं जोकि बड़े-बड़े पक्के मकानों में रह रहे हैं। यही नहीं, कुछ तो सरकारी नौकरी तक करते हैं। उसने कहा कि ऐसे में प्रशासन इस मामले की जांच करवाते हुए अपात्रों को बाहर का रास्ता दिखाए और पात्र लोगों को सूची में शामिल करे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!