गलोड़ में जल्द खुलेगा सरकारी कॉलेज : विजय अग्निहोत्री

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Feb, 2021 04:39 PM

government college to open soon in galod vijay agnihotri

गलोड़ क्षेत्र की हडेटा, गाहली, मैड़, गोईस, लहड़ा, उटप, गलोड़ खास, सरेड़ी, पन्याली, फाहल, कश्मीर पंचायतों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिसमें सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि शामिल थे, पूर्व जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में विश्राम गृह कांगू में...

नादौन : गलोड़ क्षेत्र की हडेटा, गाहली, मैड़, गोईस, लहड़ा, उटप, गलोड़ खास, सरेड़ी, पन्याली, फाहल, कश्मीर पंचायतों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिसमें सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि शामिल थे, पूर्व जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा के नेतृत्व में विश्राम गृह कांगू में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिला। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा। उन्होंने गलोड़ में कॉलेज खोलने की मांग को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है कि गलोड़ में सरकारी कॉलेज खुले। इसके अलावा गलोड़ में काफी समय से लंबित मांगे जिसमे पुलिस सहायता कक्ष को पुलिस थाना बनाना, गलोड़ में उप रोजगार कार्यालय खोलना, गाहली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा गलोड़ में पशु औषधालय खोलने की मांग को भी क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष रखा।

विजय अग्निहोत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की जो भी मांगें हैं जनहित में उनको पूरा करना अति आवश्यक है। क्षेत्र की जनता ने इसके लिए लम्बा इंतजार किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी मांगों को प्रभावी तरीके से सरकार के समक्ष रखेंगे तथा जल्द से जल्द इन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। गलोड़ में जल्द ही सरकारी कॉलेज खुलेगा इसका पूरा आश्वसन उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को दिया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र निक्कू, देशराज, अमरनाथ शर्मा, बिमला देवी, अनीता देवी, तृप्ता देवी, राजिंदर रेनू बाला, जीवन कुमार लहड़ा, उप प्रधान राजेंद्र कुमार, गोईस प्रधान महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सुरेश कुमार, वीना देवी, पंकज कुमार, राजेश कुमार, बिशन दास तथा अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!