सरकार का थैला खाली,  घृणा और अशांति फैलाने का किया जा रहा काम : रजनी पाटिल

Edited By Simpy Khanna, Updated: 18 Dec, 2019 01:07 PM

government bags empty work being done to spread hatred and unrest rajni patil

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार से व्यथित हिमाचल कांग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी ने कहा है कि सरकार हर काम में अपनी हिटलरशाही दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस...

शिमला : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार से व्यथित हिमाचल कांग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी ने कहा है कि सरकार हर काम में अपनी हिटलरशाही दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन बच्चों की माताओं से भी उन्हें पूरी सहानुभति है, जिनके बच्चों के साथ सरकार के इशारे पर ऐसा सख्त रवैया अपनाया।देश के भावी भविष्य के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करना शर्मनाक है। 

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ही चीज पर कायम है कि विविधताओं से भरे भारत देश की गरिमा बनी रहे और सब लोग बिना किसी द्वेष भावना के मिलजुलकर रहें, लेकिन केंद्र में ऐसी सरकार बैठी है जोकि जनता को भड़काने के साथ अशांति व घृणा फैला रही है, जबकि काम के नाम पर सरकार का थैला खाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 साल से देश में चंद चहेते उद्योगपतियों के साथ 2 लोग सरकार चला रहे हैं। 

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि किस संविधान में लिखा है कि प्रजातंत्र में विरोध नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों ने संविधान को लिखा और देश को गुलामी की जंजीरों से बाहर निकाला, उन लोगों की अंर्तात्मा भी वर्तमान भारत के हालात देखकर कैसा महसूस कर रही होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा  के लिए सुरक्षा के लिए होती लेकिन सरकार ने पुलिस को धमकाने का काम दिया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर ही सरकार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी दमनकारी नीतियां ज्यादा दिन चलने वाली नहीं हैं तथा सरकार को अपने कृत्यों का जनता के बीच अपना हिसाब देना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!