विदेशी छात्रों के लिए अच्छी खबर, HPU में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल

Edited By Ekta, Updated: 30 Dec, 2018 10:34 AM

good news for foreign students

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में विदेशी विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल बनाया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब यहां पर अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह हॉस्टल केवल विदेशी विद्यार्थियों...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में विदेशी विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल बनाया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब यहां पर अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह हॉस्टल केवल विदेशी विद्यार्थियों के ठहरने के लिए निर्मित करने की योजना है। विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हॉस्टल के बनने से सुविधा होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक और फैकल्टी गैस्ट हाऊस निर्मित करने का निर्णय लिया गया है। डिमार्केशन के बाद मिली भूमि के कुछ भाग पर फैकल्टी गैस्ट हाऊस निर्मित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा हाल भी निर्मित किया जाएगा। इस परीक्षा हाल में 1,200 से 1,500 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। यह परीक्षा हाल सैंट्रल हीटिंग सिस्टम व अन्य सुविधाओं से लैस होगा। हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के समक्ष मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। सूत्रों के अनुसार इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को बेहतर क्वालिटी और बेहतर वैरायटी के फूड आइटम्स मुहैया करवाने के लिए एच.पी.टी.डी.सी. से करार करेगा। हपुटवा के अध्यक्ष प्रो. डी.आर. ठाकुर ने कहा कि कुलपति के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा था।

विभागाध्यक्ष-निदेशक पद का कार्यभार देख रहे शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष, निदेशक व डीन आदि प्रशासनिक जिम्मेदारियां देख रहे शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा। इसके अलावा होस्टल वार्डन की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों का भी मानदेय बढ़ेगा। लंबे समय से इन जिम्मेदारियों को निभाने वाले शिक्षकों के मानदेय में बढ़ौतरी नहीं हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष, निदेशक व डीन आदि प्रशासनिक जिम्मेदारियां देख रहे शिक्षकों का मानदेय 500 रुपए है, जिसे बढ़ाकर जल्द 1,500 रुपए किया जाएगा। इसके अलावा होस्टल वार्डन की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों का भी मानदेय 800 से बढ़ाकर 1,500 रुपए किया जाएगा। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द हरी झंडी प्रदान करेगा। इस मामले को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के समक्ष उठाया था। अब जल्द इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी होगी। सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के भीतर निरीक्षण कार्य और फ्लाइंग स्क्वायड में शामिल होने पर होटल मेें ठहराव पर 1,000 रुपए तक का खर्चा वापस मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय आने वाले स्थानीय एक्सपर्ट के लम-सम यात्रा भत्ता भी बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष, निदेशक, व डीन आदि प्रशासनिक जिम्मेदारियां देख रहे और होस्टल वार्डन्स की जिम्मेदारी निभा रहे शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!