अप्रैल में शुरू होगी ‘स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा’: बिक्रम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2021 07:45 PM

golden himachal rath yatra will begin in april

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नारे के साथ ही हिमाचल सरकार ने इस ओर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस ओर पहल करते हुए सरकार ने हिमाचल पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती पर स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है।

धर्मशाला (जिनेश): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नारे के साथ ही हिमाचल सरकार ने इस ओर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस ओर पहल करते हुए सरकार ने हिमाचल पूर्ण राजत्व स्वर्ण जयंती पर स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह रथ यात्रा लगभग 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा पूरे प्रदेश में होगी। इस रथ यात्रा के दौरान विभिन्न माध्यमों से आजादी के समय हिमाचल की स्थिति और अब की स्थिति के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह होगा कि प्रदेश के युवाओं को यहां की पुरानी संस्कृति से अगवत करवाया जाएगा। इसमें प्रदेश की संस्कृति व मेलों तथा हैरिटेज क्षेत्रों के बारे में बताया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!