बुजुर्ग महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2022 12:09 AM

gold chain blown from the neck of elderly woman

कांगड़ा जिले के धार्मिक स्थलों में बुजुर्ग महिलाओं के आभूषणों को चूना लगाने वाली एक महिला गैंग सक्रिय दिखाई दे रही है। यह महिला गैंग बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बना रही है। ऐसा ही एक घटना शनिवार को श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में हुई।

चामुंडा (ब्यूरो): कांगड़ा जिले के धार्मिक स्थलों में बुजुर्ग महिलाओं के आभूषणों को चूना लगाने वाली एक महिला गैंग सक्रिय दिखाई दे रही है। यह महिला गैंग बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बना रही है। ऐसा ही एक घटना शनिवार को श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में हुई। बता दें कि एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से 3 महिलाओं ने लगभग डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन उड़ा ली। उक्त बुजुर्ग महिला पालमपुर से अपनी बेटी व धोते के साथ चामुंडा मंदिर आई थी। 

श्री चामुंडा माता के दर्शन करने से पहले ही 3 महिलाओं ने उन्हें पीछे से घेर लिया तथा अपने बैग उनके गले के तीनों तरफ ऊपर उठा दिए तथा कुछ ही सैकेंड में 3 तोले सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में 3 महिलाएं बुजुर्ग महिला को घेरे साफ दिखाई दे रही हैं तथा इन महिलाओं ने बैग ऊपर उठाकर बुजुर्ग महिला के गले को ढकने का काम किया था। सोने की चेन पर हाथ साफ करने के बाद यह महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। पुलिस को इस घटना की सूचना परिजनों ने दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!