देवभूमि हुई शर्मसार, मंदबुद्धि लड़की से 2 लोगों ने किया दुराचार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Nov, 2017 11:13 PM

godland shameful  2 people rape from mentally ill girl

पंडोह क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के साथ 2 लोगों द्वारा दुराचार करके की शर्मनाक घटना सामने आई है।

मंडी: पंडोह क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के साथ 2 लोगों द्वारा दुराचार करके की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप हैं कि 2 लोग कई दिनों से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे, जिसके बाद लड़की की मां ने मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। मां की शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के  तहत 376 (2) व 34 के  तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में महिला थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है और पुलिस अधीक्षक मंडी ने महिला थाना मंडी की प्रभारी अति देवी को जांच का जिम्मा सौंपा है। 

लड़की के पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा 
लड़की की मां ने क्षेत्र के 2 लोगों घनश्याम व गोपाल पर ये आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और ठीक तरह से बोल भी नहीं सकती है। उसने बताया कि 14 नवम्बर को उसकी बेटी के  पेट में दर्द हो रहा था। उससे जब कई बार पूछा गया तो उसने कहा कि 2 लोगों ने उसके  साथ गलत काम किया है। पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि 2 महीने पहले भी आरोपियों ने उसकी बेटी के  साथ दुराचार किया था, वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!