स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता, मोहिनी रूपी बीठ पकड़ने को हुई छीना-झपटी

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2019 09:40 PM

god markandey rishi return to heaven travel

मंडी-कुल्लू सराज के आराध्य देवता ऋषि मारकंडे के सम्मान में तीसरे वर्ष मनाया जाने वाला ऐतिहासिक कंढेरी बीठ रविवार को धूमधाम से मंगलौर पंचायत में मनाया गया। इस मौके पर दिन भर सराजी नाटी का दौर चला और शाम को भगवान विष्णु को समर्पित बीठ गंदम के हरे भरे...

मंडी (नीरज): मंडी-कुल्लू सराज के आराध्य देवता ऋषि मारकंडे के सम्मान में तीसरे वर्ष मनाया जाने वाला ऐतिहासिक कंढेरी बीठ रविवार को धूमधाम से मंगलौर पंचायत में मनाया गया। इस मौके पर दिन भर सराजी नाटी का दौर चला और शाम को भगवान विष्णु को समर्पित बीठ गंदम के हरे भरे खेत में नचाया गया और उसे फिर देवता के आदेश पर देवलुओं के बीच फैंका गया। इस दौरान बीठ नचाने के लिए खेत में आदि ब्रह्मा मंदिर के आगे 7 फेरे लगाए गए और हजारों की संख्या में आए लोग इस मेले के गवाह बने। देवलुओं ने देवता और बीठ के आगे नाच-गाकर खूब मनोरंजन किया।
PunjabKesari

देवता आदि ब्रह्मा को समर्पित है बीठ

देवता के कारदार शास्त्री जीवन चंद ने बताया कि यहां यह बीठ देवता आदि ब्रह्मा को समर्पित है, जिसमें यहां के आराध्य देवता मारकंडे की देव परम्पराओं का निवर्हन किया जाता है। यह बीठ बिष्णु भगवान का मोहिनी रूप होता है जो वोदी फूल से तैयार किया गया होता है। इसकी पूरी प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। इसको पकडऩे वाले को देवता अपना वरदान देता है और उसके बदले पकडऩे वाला देवता के हारियानों को धाम खिलाता है।
PunjabKesari

देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद मनाया जाता है पर्व

यह पर्व देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने के बाद मनाया जाता है, जिसमें देवता अपना आशीर्वाद सब हारियानों को देता है। इस दौरान बीठ पकड़ने के लिए सैकड़ों देवलुओं में काफी छीना-झपटी भी होती है लेकिन यहां नियम है कि जो देवता को मानता है उसको ही बीठ पकड़ने की अनुमति होती है। इस बार बीठ काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर नाटी का दौर चला और शाम को हर घर में मेहमाननवाजी हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!