Edited By kirti, Updated: 01 Sep, 2019 12:06 PM
बिलासपुर शहर में नाले का नौण जगह के पास गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान प्रकाश (60) निवासी गांव चलैहली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है।...
बिलासपुर (प्रकाश): बिलासपुर शहर में नाले का नौण जगह के पास गोबिंदसागर झील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान प्रकाश (60) निवासी गांव चलैहली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है अथवा उसकी मृत्यु का कोई और कारण रहा है।
पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को स्थानीय लोगों ने गोबिंदसागर झील में तैर रहे शव की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोबिंदसागर झील से शव को बाहर निकाला। डी.एस.पी. बिलासपुर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।