रोहतांग दर्रे पर हिमखंड ने रोका किसानों-बागवानों का काफिला, BRO ने 7 घंटे बाद किया बहाल

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2020 10:53 PM

glacier on rohtang pass

वीरवार को रोहतांग मार्ग के राहनीनाला में हिमखंड गिर गया, जिसके चलते प्रशासन ने मनाली से 104 वाहनों में गए 602 लोगों के काफिले को मढ़ी में रोक दिया। इसके बाद मार्ग को बहाल कर उन्हें आगे भेजा गया। बता दें कि वीरवार सुबह किसानों-बागवानों का जत्था मनाली...

मनाली (ब्यूरो): वीरवार को रोहतांग मार्ग के राहनीनाला में हिमखंड गिर गया, जिसके चलते प्रशासन ने मनाली से 104 वाहनों में गए 602 लोगों के काफिले को मढ़ी में रोक दिया। इसके बाद मार्ग को बहाल कर उन्हें आगे भेजा गया। बता दें कि वीरवार सुबह किसानों-बागवानों का जत्था मनाली से लाहौल के लिए रवाना हुआ लेकिन रोहतांग मार्ग के राहनीनाला में हिमखंड गिर गया, जिसके चलते प्रशासन ने मनाली से गई सभी गाडिय़ों को मढ़ी में रोक दिया। हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मढ़ी से राहनीनाला रवाना हुई और लगभग 7 घंटे बाद सड़क बहाल कर गाडिय़ों के काफिले को आगे भेजा।

बीआरओ कमांडर उमा शंकर ने बताया कि सुबह के समय राहनीनाला में हिमस्खलन होने से रोहतांग मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति के लोगों की समस्या को देखते हुए बीआरओ ने फिलहाल दर्रे में काम बंद किया है। जैसे ही सभी लोग कुल्लू से अपने घर लाहौल पहुंच जाएंगे तो बीआरओ दर्रे में अपना काम शुरू करेगा। मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!