HPU में मनोनयन आधार पर SCA का गठन, चारों सीटों पर लड़कियों का दबदबा

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2018 06:39 PM

girls in sca s four seats in hpu manisha became president

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में केंद्रीय छात्र संघ (एस.सी.ए.) का गठन कर लिया गया है। इस बार भी एस.सी.ए. का गठन मनोनयन आधार पर किया गया है। सत्र 2018-19 के लिए एस.सी.ए. का गठन मैरिट के आधार पर किया गया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में केंद्रीय छात्र संघ (एस.सी.ए.) का गठन कर लिया गया है। इस बार भी एस.सी.ए. का गठन मनोनयन आधार पर किया गया है। सत्र 2018-19 के लिए एस.सी.ए. का गठन मैरिट के आधार पर किया गया। बुधवार को नई एस.सी.ए. के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई। लगातार 5वीं बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मनोनयन आधार पर एस.सी.ए. गठित हुई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एस.सी.ए. में लड़कियों का दबदबा है। एस.सी.ए. के 4 पदाधिकारियों के पदों पर लड़कियां ही काबिज हुई हैं।

सैमेस्टर वाइज विभागीय प्रतिनिधियों में भी लड़कियां शामिल
इसके अलावा सैमेस्टर वाइज विभागीय प्रतिनिधियों में भी अधिकतर लड़कियां ही शामिल हुई हैं। इसके तहत विश्वविद्यालय एजुकेशन विभाग की मनीषा को एस.सी.ए. का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है जबकि संस्कृत विभाग से दिव्या को उपाध्यक्ष, बायोटैक्रोलॉजी (माईक्रोबायोलॉजी) की विभूति शर्मा को सचिव और कैमिस्ट्री विभाग की अंकिता को संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस एस.सी.ए. का कार्यकाल 30 जून, 2019 तक रहेगा।

ये होंगे मनोनीत सदस्य
पी.जी. तृतीय व 5वें सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों से मनोनीत सदस्यों में रीना देवी, अंजु कुमारी, वैशाली, रक्षा देवी, सीमा चंदेल, मीनाक्षी, महिमा कंवर, लितेश कुमार, सुषमा, कविता देवी, भारती ठाकुर, अमन ज्योति कौर, महक धवन, गायत्री महाजन, प्रियंका, मनीषा, प्रज्ञा, समीक्षा, अंकुश शर्मा, प्रिया, हेमंत, शालिनी, सुनीता कुमारी, कृतिका शर्मा, दिव्या, शिल्पा, काजल रानी, दीपिका, पूनम कुमारी, उर्वशी कश्यप, एकता, शिवानी वर्मा व अमित शामिल हैं।

पी.जी. प्रथम सैमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों से मनोनीत सदस्यों में अजय कुमार, सीता कुमारी, सपना शर्मा, मिताली माल्टा, रवोलू, हेम राज, अवंतिका, आदर्श कुमार, श्वेता राणा, श्रष्टि ठाकुर, नीलम कुमारी, दिव्या, सुरभि, पुर्णिमा शर्मा, दीपांशी, विभूति शर्मा, संतोष कुमारी, सुमित, राहुल ठाकुर, कल्याणी देवी, एम.टी.ए. की मीनाक्षी, दीपाली, रंजना, कोमल ठाकुर, दीपक कुमार, पूर्ण थापा, निखिल जसवाल, तेजिंद्र, अंकिता, फिजिक्स से अंकुश चौहान, अमृत सूद, दीक्षा कुमारी, हिमानी गौतम, इंदु बाला व ईशान शामिल हैं।

एम.फिल./एलएल.एम./एम.टैक. विद्यार्थियों से कम्प्यूटर साइंस विभाग से वंदना और मनुजा शर्मा। पीएच.डी. विद्यार्थियों से मनोनीत सदस्यों में बायोटैक्रोलॉजी विभाग से राकेश कुमार, खेल वर्ग से एम.बी.ए. विभाग से शिवानी ठाकुर और भूगोल विभाग से प्रिया व विजुअल आट्र्स विभाग से पूर्ण थापा और लाइफ लांग लर्निंग विभाग से सपना शर्मा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!