पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति, चिट्टा बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2019 04:24 PM

ghumarwin police chetta recovered

जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने एक व्यक्ति से हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। विशेष अन्वेषण इकाई ने आरोपी व्यक्ति को आगामी कार्रवाई हेतु घुमारवीं थाना पुलिस को सौंप दिया है।

घुमारवीं (कुलवंत): जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने एक व्यक्ति से हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। विशेष अन्वेषण इकाई ने आरोपी व्यक्ति को आगामी कार्रवाई हेतु घुमारवीं थाना पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को विशेष अन्वेषण इकाई की टीम मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में जमण गांव के पास घुमारवीं-पनौल सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पनौल की ओर से पैदल आ रहे व्यक्ति को विशेष अन्वेषण इकाई के पुलिस कर्मचारियों ने रुकने के लिए कहा तो वह व्यक्ति घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा।

भागने की वजह पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया

पुलिस कर्मचारियों ने भागते हुए व्यक्ति का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। व्यक्ति से विशेष अन्वेषण इकाई के पुलिस कर्मचारियों द्वारा भागने की वजह पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी लेना उचित समझा। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से फॉयल पेपर की एक पुडिय़ा बरामद हुई, जिसे खोल कर चैक करने पर उसमें हैरोइन (चिट्टा) पाया गया। इकाई के पुलिस कर्मचारियों ने अपने पास रखे इलैक्ट्रॉनिक तराजू से बरामद हैरोइन का वजन करने पर 1.06 ग्राम पाया। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम में आरक्षी बाबू राम, आरक्षी चंचल सिंह और एच.एच.सी. केवल किशोर शामिल रहे। आरोपी व्यक्ति की पहचान अमरजीत निवासी गलयाणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं एस.एस.पी. अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!