घुमारवीं से लापता हुई महिला की चंडीगढ़ में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jan, 2019 02:58 PM

ghumarwin missing woman chandigarh death

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव सोई से लापता हुई विवाहिता की चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई।

घुमारवीं (कुलवंत) : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव सोई से लापता हुई विवाहिता की चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विवाहिता के पति ने पुलिस थाना घुमारवीं में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में पति ने कहा था कि उसकी पत्नी बिना कुछ बताए घर से अचानक गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन को आगे बढ़ाया था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि विवाहिता अपने बेटे के साथ चली गई थी। तफ्तीश में यह भी पता चला कि विवाहिता आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई थी।

पुलिस की एक टीम तफ्तीश के लिए चंडीगढ़ रवाना

जानकारी के अनुसार विवाहिता चंडीगढ़ के आसपास कहीं रह रही थी। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि इस संबंध में जानकारी उसके ससुराल वालों से ही पुलिस थाना घुमारवीं को प्राप्त हुई थी। ससुराल वालों के अनुसार घुमारवीं पुलिस की एक टीम तफ्तीश के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई थी, जहां से पुलिस ने आवश्यक जानकारियां जुटाईं लेकिन बीते कल विवाहिता की चंडीगढ़ में मृत्यु हो गई।

आखिरकार महिला को चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में कौन लेकर गया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस तहकीकात चल रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार महिला चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में किस तरह पहुंची। पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में जुटी है कि आखिरकार महिला को चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में कौन लेकर गया। पुलिस उस अस्पताल से भी जानकारी उपलब्ध करेगी। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर नजर रखे हुए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!