Edited By Kuldeep, Updated: 17 Dec, 2018 04:24 PM
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले एक गांव से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार यह युवती बीते कल अपने घर से अचानक लापता हो गई।
घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले एक गांव से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार यह युवती बीते कल अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने लड़की को इसके जान पहचान वालों के घर पर ढूंढा लेकिन लड़की नहीं मिली। उसके उपरांत लड़की के पिता ने पुलिस थाना घुमारवीं में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बेटी बीते कल घर पर थी, दोपहर बाद उनकी लड़की घर से अचानक लापता हो गई। लड़की के पिता ने शक जाहिर किया है कि उनकी लड़की का किसी व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। घुमारवीं पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लड़की को ढूंढने का प्रयास कर रही है।