कांग्रेस की नीतियों से आम जनता परेशान : शर्मा

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Sep, 2020 11:43 AM

general public upset by congress policies sharma

बड़सर भाजपा मंडल द्वारा बणी पंचायत के गांव काहरवीं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बड़सर : बड़सर भाजपा मंडल द्वारा बणी पंचायत के गांव काहरवीं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आम जनता कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितैषी नीतियों से आम जनता ख़ुश हैं। तथा लोग स्वेचछा से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर भाजपा मंडल प्रदेश में बेहतर संगठनात्मक कार्य कर रहा है। लॉकडाऊन के दौरान भाजपा मंडल के आईटी सेल का कार्य सराहनीय रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मंडल कार्यकारिणी तथा भाजपा मंडल आईटी सेल की ई-विस्तारक योजना में सर्वश्रेठ कार्य करने के लिए तारीफ की है। इस अवसर पर सूबेदार यशपाल, ब्रहम दास, मनीष कुमार, रिक्कू, रिशु, बग्गी, लकी, पप्पू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर बड़सर मंडल सचिव संजय बनयाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ब्रहम दास, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन नाथ, मंडल कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह, युवक मंडल अध्यक्ष सुशील जसवाल, युवा मीडिया प्रभारी अजय ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!