Edited By Ekta, Updated: 08 Aug, 2018 02:12 PM
हिमाचल राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर-7 जोकि टुमकुर कर्नाटक में हुई। इसमें हिमाचल की गौरविका सिंह राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है जोकि इस प्रतियोगिता में मात्र 4 वर्ष की सबसे कम आयु की खिलाड़ी थी। गौरविका एल.के.जी. की छात्रा है। इस...
पालमपुर (गौरव): हिमाचल राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर-7 जोकि टुमकुर कर्नाटक में हुई। इसमें हिमाचल की गौरविका सिंह राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया है जोकि इस प्रतियोगिता में मात्र 4 वर्ष की सबसे कम आयु की खिलाड़ी थी। गौरविका एल.के.जी. की छात्रा है। इस प्रतियोगिता का संचालन ए.आई.सी.एफ. शतरंज महासंघ द्वारा किया गया। गौरविका ने मात्र 2 माह पूर्व शतरंज अपने माता-पिता से घर में सीखना आरंभ की थी। भविष्य में भी वह ऐसी कई राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतने का हुनर रखती है।