मंडी में पहुंचने लगा लहसुन, 60 से 65 रुपए मिल रहे दाम

Edited By kirti, Updated: 06 May, 2019 12:09 PM

garlic

कृषि उपज मंडी समिति सोलन के पास लहसुन आना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में करीब 10 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। इस बार लहसुन के दाम अच्छे मिलने की उम्मीद किसानों को है। इस बार भी किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रदेश के लहसुन के लिए बाहरी देशों से भी...

सोलन : कृषि उपज मंडी समिति सोलन के पास लहसुन आना शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में करीब 10 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। इस बार लहसुन के दाम अच्छे मिलने की उम्मीद किसानों को है। इस बार भी किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रदेश के लहसुन के लिए बाहरी देशों से भी डिमांड आएगी। सोलन सब्जी मंडी में अभी तक 60 से 65 रुपए प्रति किलो तक लहसुन बिक रहा है। पिछले वर्ष लहसुन के दाम 10 से 40 रुपए प्रति किलो ही किसानों को मिल पाए थे, जिससे उनकी लागत भी पूरी नहीं हो पाई थी।

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला सबसे बड़ा लहसुन का उत्पादक है, इसके अलावा कुल्लू, सोलन व शिमला जिला में भी लहसुन को नकदी फसलों के रूप में उगाया जाता है। यहां बहुत से किसानों की आर्थिकी व वर्षभर की रोजी-रोटी लहसुन की फसल पर ही टिकी हुई है। हिमाचल प्रदेश में पैदा होने वाला लहसुन अन्य राज्यों के मुकाबले काफी अधिक गुणों से भरपूर होता है। इसीलिए देशभर में यहां के लहसुन को पसंद किया जाता है और इसकी डिमांड रहती है। सिरमौर, कुल्लू, सोलन व शिमला का अधिकतर लहसुन बिक्री के लिए सोलन की सब्जी मंडी में पहुंचता है। यहां से लहसुन देशभर में भेजा जाता है और अब पिछले वर्ष से विदेशों में भी लहसुन के लिए रास्ते खुले हैं।

इन राज्यों में होती है सप्लाई हिमाचल के लहसुन की पूरे देश में डिमांड रहती है। इसकी मांग उन राज्यों में अधिक होती है जो समुद्र के किनारे बसे हैं और सी-फूड का अधिक प्रयोग करते हैं। यहां से लहसुन केरल, कर्नाटका, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के अलावा उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों त्रिपुरा व सिक्किम को भी भेजा जाता है। बाहरी देशों से डिमांड का मिल सकता है लाभ हिमाचल का लहसुन उच्च गुणवत्ता वाला होने के कारण इसकी डिमांड देश के अलावा अब विदेशों में भी होने लगी है। वर्ष 2018 में भी सोलन से लहसुल खाड़ी देशों, संयुक्त अरब अमीरात, इजराइल, श्रीलंका व बंगला देश भी भेजा गया था। इससे ही लहसुन के दामों में थोड़ी सी तेजी आई थी। इस बार फिर से किसानों को उम्मीद है कि उनका लहसुन विदेशों में भी धूम मचाएगा और किसानों को मालामाल करेगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!