Edited By Ekta, Updated: 16 Oct, 2019 01:54 PM
क्रिकेट की शीर्ष संस्था BCCI की नई टीम 23 को अपना काम काज संभालेगी। नए मुखिया पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है। उल्लेखनीय है कि अनुराग ठाकुर इस सारे चुनाव में...
शिमला: क्रिकेट की शीर्ष संस्था BCCI की नई टीम 23 को अपना काम काज संभालेगी। नए मुखिया पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है।
उल्लेखनीय है कि अनुराग ठाकुर इस सारे चुनाव में काफी सक्रिय थे और एक तरह से मुकाबला श्रीनिवासन और अनुराग गुट के बीच हो गया था। नई टीम में सौरव गांगुली के अतिरिक्त जय शाह सचिव और अरब सिंह कोषाध्यक्ष के रूप में होंगे।