Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2018 03:41 PM
जिला के संतोषगढ़ में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला हरियाणा की रहने वाली है।
ऊना: जिला के संतोषगढ़ में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला हरियाणा की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 3 महीने पहले ही जींद कॉलेज के एक दोस्त के साथ शादी की थी और ऊना के संतोषगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार देश शाम कुछ लोग उसे घर से जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
पहले हिसार और बाद में ऊना ले जाकर किया गैंगरेप
महिला का आरोप है कि उसके पति और दोस्तों ने उसके साथ पहले हिसार और बाद में ऊना ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता रविवार को किसी तरह पति और उसके साथियों के चंगुल से छूटने में कामयाब हुई और हिमाचल पुलिस को मामले के बारे में अवगत करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।