यहां गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों-शोरों पर, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2019 04:50 PM

ganesh festival

उपमंडल जोगिंद्रनगर में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के रामलीला मैदान और पुराने पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक पंडाल में इस बार भी गणपति बप्पा विराजमान होने जा रहे हैं। पर्यावरण की हितैषी आकर्षक...

जोगिंद्रनगर (वेद): उपमंडल जोगिंद्रनगर में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थानीय युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर के रामलीला मैदान और पुराने पंजाब नैशनल बैंक के नजदीक पंडाल में इस बार भी गणपति बप्पा विराजमान होने जा रहे हैं। पर्यावरण की हितैषी आकर्षक गणपति की प्रतिमा शहर में पहुंच चुकी हैं। 2 सितंबर को गणपति की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा के बाद शहर के दो पंडालों में गणपति विराजमान होंगे। दस दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव में रोजाना सांस्कृतिक भजन संध्याओं का आगाज होगा।

गणपति की भव्य आरती के बाद प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गणेश भक्तों को निहाल करेंगे। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव की अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणेश भक्तों के लिए पंडाल में बैठने के पुख्ता प्रबंध और मंनोरंजन के लिए प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस बार भी गणेश महोत्सव को भव्य मनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग मिल रहा है। उधर, रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले विशाल बाल गणेश महोत्सव के आयोजक समिति के सदस्य सुनील कुमार,अजय बावा, राजकुमार ने बताया कि हर रोज प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या में लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!