राजकीय सम्मान के साथ विधायक सुजान सिंह पठानिया पंचतत्व में विलीन

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2021 05:08 PM

funeral of mla sujan singh pathania

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुजान सिंह पठानिया का उनके पैतृक क्षेत्र मंझार हाडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पुलिस जवानों की टुकड़ी व कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। विधायक के पुत्र भवानी...

फतेहपुर (अजय): फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुजान सिंह पठानिया का उनके पैतृक क्षेत्र मंझार हाडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार पुलिस जवानों की टुकड़ी व कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। विधायक के पुत्र भवानी पठानिया ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान कांग्रेस के दर्जनों नेता, भाजपा के मंत्रियों सहित विधायक व हजारों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से सुजान सिंह पठानिया को अंतिम विदाई दी।
PunjabKesari, Funeral Image
इससे पूर्व सुजान सिंह पठानिया को वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री हरबंस राणा, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य, विप्लव ठाकुर, अजय महाजन, कुलदीप राठौर, केवल पठानिया, सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा, पवन काजल, संजय रत्न, आशा कुमारी, पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल, कृपाल परमार, डीसी राकेश प्रजापति, एसपी विमुक्त रंजन, सूरज कांत, चेतन चम्बियाल इत्यादि ने पुष्पांजलि अर्पित की।
PunjabKesari, Congress Leader Image

बता दें कि बीते कल लंबी बीमारी के बाद सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया था। वह 78 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह 7वीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कपिल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। उनका जन्म 22 सितम्बर, 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह स्नातक थे और एनएएफआरसी (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे। वह 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवम्बर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और इसमें 7 बार जीते जबकि 4 बार उनकी हार हुई थी।
PunjabKesari, MLA Sujan Singh Pathania Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!