Edited By kirti, Updated: 02 Oct, 2018 04:44 PM
स्मार्ट सिटी धर्मशाला की डंपिंग साइट में इधर-उधर दौड़ते आवारा कुत्ते व दुर्गंध से सुधेड़ गांववासियों के साथ-साथ विद्युत बोर्ड व एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप में कार्यरत कर्मियों का जीना दूभर हो गया है। नगर निगम धर्मशाला की डंपिंग साइट से दुखी वगेशवरी महिला...
धर्मशाला : स्मार्ट सिटी धर्मशाला की डंपिंग साइट में इधर-उधर दौड़ते आवारा कुत्ते व दुर्गंध से सुधेड़ गांववासियों के साथ-साथ विद्युत बोर्ड व एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप में कार्यरत कर्मियों का जीना दूभर हो गया है। नगर निगम धर्मशाला की डंपिंग साइट से दुखी वगेशवरी महिला मंडल सुधेड़ के सदस्यों ने सोमवार को ए.डी.एम. मस्त राम भारद्वाज के माध्यम से मुख्यमंत्री को निगम के खिलाफ शिकायत पत्र प्रेषित किया। सुधेड़ महिला मंडल द्वारा ए.डी.एम. के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि 1.57 हैक्टेयर जमीन में पसरे इस कूड़े के पहाड़ की बदबू यहां से गुजरने वाले राहगीरों व डंपिंग साइट के साथ लगते गांव सुधेड़ के लगभग 160 परिवारों को परेशान करती है।
हालांकि इस समस्या बारे नगर निगम की मेयर व डिप्टी मेयर को भी अवगत करवाया करवाया गया, लेकिन नगर निगम के कान पर जूं तक नही रेंगी। इस दौरान ए.डी.एम. के पास पहुंचे सुधेड़ गांव के लोगों अंजू, विजय, शिल्पा, मानव, विक्की, ओम प्रकाश, पूजा, संजीव, संजू, सुनीता, विक्रमा, सावित्री देवी, सुदर्शना, निशा देवी व अन्यों ने बताया कि नगर निगम धर्मशाला व जिला प्रशासन को केवल 10 दिन का समय दिया गया है। अगर 10 दिनों के भीतर जिला प्रशासन नगर निगम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो सुधेड़ गांववासी चक्का जाम करें।