कांगड़ा संसदीय सीट से जानिए किसको मिले कितने वोट

Edited By Ekta, Updated: 24 May, 2019 09:56 AM

from kangra parliamentary seat who knows how many votes

हिमाचल में एक बार फिर लोकसभा की चारों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में शांता कुमार ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं उनके शिष्य किशन कपूर को इस बार मैदान में उतारा गया था। किशन कपूर की जीत के साथ ही...

कांगड़ा (जिनेश): हिमाचल में एक बार फिर लोकसभा की चारों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में शांता कुमार ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं उनके शिष्य किशन कपूर को इस बार मैदान में उतारा गया था। किशन कपूर की जीत के साथ ही कांगड़ा में जीत के जश्न का माहौल है। कांगड़ा संसदीय सीट से किशन कपूर को 725218 वोट मिले हैं। किशन कपूर ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। कांग्रेस ने कभी भी जनहित के मुद्दों को नहीं उठाया है। कांग्रेस ने हमेशा अपने स्वार्थ के मुद्दों को ही उठाया जिस कारण जनता ने कांग्रेस को स्वीकार नहीं किया। वहीं पवन काजल को 247595 वोट मिले हैं। उन्हें किशन कपूर ने भारी वोटों से हराकर जीत हासिल की है। पवन काजल ने अपनी हार पर कहा कि ई.वी.एम. में कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी जरूर हुई है जिस कारण मुझे इतने अधिक वोटों के अंतर से हार मिली है। मोदी की सुनामी के आगे सभी उम्मीदवार धराशायी हो गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!