फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में बनाए संबंध, वीडियो से कर रहा था ब्लेकमेल

Edited By kirti, Updated: 04 Mar, 2020 03:29 PM

friendship formed on facebook again in hotel blackmail was doing video

फेसबुक पर महिला से दोस्ती करने के बाद होटल में उसके साथ रेप किया गया। आरोपी युवक महिला के अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लेकमेल भी कर रहा था। कई दिनों तक महिला से संपर्क न होने पर उसने उन वीडियो को महिला के रिश्तेदारों को ही भेज दिया। मामले में...

ऊना: फेसबुक पर महिला से दोस्ती करने के बाद होटल में उसके साथ रेप किया गया। आरोपी युवक महिला के अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लेकमेल भी कर रहा था। कई दिनों तक महिला से संपर्क न होने पर उसने उन वीडियो को महिला के रिश्तेदारों को ही भेज दिया। मामले में पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने फेसबुक फ्रैंड पर रेप व अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। महिला ने महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय विवाहिता हमीरपुर जिले की रहने वाली है। आरोप है कि ऊना के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाए गए। आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया और बाद में वीडियो महिला के ही रिश्तेदारों को भेज दिए। पीड़िता ने ऊना के महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस  पंजाब के जालंधर निवासी आरोपी की तलाश कर रही है।

इंडंस्ट्रियल एरिया के तहत एक गांव में रह रही हमीरपुर निवासी 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती जालंधर के विधिपुर निवासी युवक मुनीष कुमार के साथ हुई। बाद में फोन पर बातें करते थे। मुनीष ने एक दिन उसे फोन करके ऊना बुलाया और किसी होटल में ले जाकर इसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी मुनीष ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए। इनके आधार पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।

महिला को मुनीष से बात करते हुए एक दिन महिला के पति ने देख लिया, इसके बाद उसका मोबाइल तोड़ दिया। कई दिनों तक महिला से संपर्क न होने पर आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो उसी के रिश्तेदारों की भेज दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!