चौथी बार रोहतांग बहाली में जुटा BRO, दर्जनों वाहन अभी भी फंसे

Edited By kirti, Updated: 22 Apr, 2018 11:02 AM

fourth time in the rohtang rehabilitation bro

19 -20 अप्रैल को रोहतांग दर्रे में हुई भारी बर्फबारी ने सभी की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। दर्रे में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण 48 घंटों से रोहतांग दर्रा सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रे की बहाली को अभी इंतजार करना...

मनाली: 19 -20 अप्रैल को रोहतांग दर्रे में हुई भारी बर्फबारी ने सभी की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। दर्रे में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण 48 घंटों से रोहतांग दर्रा सभी वाहनों के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रे की बहाली को अभी इंतजार करना होगा। शनिवार को मौसम साफ होते ही बी.आर.ओ. रोहतांग दर्रे को एक बार फिर बहाल करने में जुट गया है। बी.आर.ओ. ने 4 अप्रैल को मनाली-केलांग मार्ग बहाल कर लिया था, लेकिन उसके बाद 3 बार रोहतांग दर्रा बर्फबारी से बंद हो चुका है। बी.आर.ओ. ने इसी महीने चौथी बार दर्रे को बहाल करने को कदम बढ़ाए हैं।

लोग बस सेवा से वंचित 
बर्फबारी होने के कारण लाहौल के लोगों को बस सेवा से भी वंचित होना पड़ा है। रोहतांग बहाली के बाद ही लोगों को वाहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि अप्रैल महीने में बी.आर.ओ. चौथी बार रोहतांग दर्रे को बहाल करने जा रहा है। मढ़ी से रोहतांग और कोकसर से रोहतांग तक भारी बर्फबारी हुई है। दर्रे में लगभग डेढ़-दो फुट तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार सुबह मौसम खुलते ही बी.आर.ओ. ने रोहतांग बहाली का काम शुरू कर दिया है।

एन.जी.टी. के आदेशानुसार मढ़ी में तैयार हो रही है ईको फ्रैंडली मार्कीट
वहीं बर्फ का दीदार करने मनाली आ रहे देशी व विदेशी सैलानियों के लिए खुशखबरी है। आसमान जैसा ऊंचा दिखने वाला 13050 फुट ऊंचा रोहतांग मई के पहले सप्ताह सैलानियों के लिए बहाल कर लिया जाएगा। प्रशासन ने इसकी लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बी.आर.ओ. द्वारा दर्रे को बहाल करते ही मनाली प्रशासन विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रोहतांग का दौरा करेंगे।

इस बार रोहतांग में ढाबे व अन्य खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे
एन.जी.टी. के आदेशानुसार प्रशासन पर्यटन स्थल मढ़ी में ईको फ्रैंडली मार्कीट का निर्माण कर रहा है, साथ ही मढ़ी में पार्किंग का भी निर्माण कर रहा है। रोहतांग की स्वच्छता को देखते हुए इस बार रोहतांग में ढाबे व अन्य खाद्य पदार्थ नहीं मिलेंगे। देश-विदेश से बर्फ का दीदार करने रोहतांग आने वाले सैलानियों को खाद्य वस्तुएं रोहतांग से 15 किलोमीटर पहले मढ़ी में ही मिल पाएंगी। रोहतांग दर्रे के बहाल होने के बाद ही सैलानियों की आमद बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!