शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Edited By Ekta, Updated: 17 Dec, 2018 05:23 PM

former mla jagat singh negi of shillai death

शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शाम 4 बजे उनका निधन हुआ। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि 15 नवंबर 1947 को...

नाहन: शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शाम 4 बजे उनका निधन हुआ। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जाता है कि 15 नवंबर 1947 को सुखराम नेगी के घर कंडियारी में जन्मे नेगी 1990 में जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। 

खोदरी माजरी श्रम आंदोलन में सक्रियता की वजह से 1973 में हिरासत में भी लिए गए थे। 1975 में एमरजेंसी के दौरान लोकदल के राज्य उपाध्यक्ष भी रहे थे। उनको क्षेत्र के विकास के कार्यों के लिए दबंग राजनीतिज्ञ के तौर पर भी पहचाना जाता था। 4 दिसंबर को पीठ के दर्द के चलते उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। जगत सिंह नेगी के बड़े बेटे एडवोकेट राजेंद्र नेगी ने बताया कि सोमवार रात तक उनका पार्थिव शरीर पांवटा साहिब लाया जाएगा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। उधर राजनीतिक हलकों में भी शोक की लहर है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!