शांता के करीबी पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत की भाजपा में हुई घर वापसी

Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2019 07:52 PM

former minister mahendra nath sofat s return in bjp

पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत की बीजेपी में घर वापसी हो गई है। शिमला में सी.एम. जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी टी.एस. रावत की मौजूदगी में महेन्द्र नाथ सोफत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में वापसी की। पूर्व मंत्री सोलन से ताल्लुक रखते हैं।

शिमला (योगराज): पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत की बीजेपी में घर वापसी हो गई है। शिमला में सी.एम. जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी टी.एस. रावत की मौजूदगी में महेन्द्र नाथ सोफत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में वापसी की। पूर्व मंत्री सोलन से ताल्लुक रखते हैं। घर वापसी के बाद उन्होंने कहा कि बीती बातों को भुलाकर उन्होंने फिर से भाजपा का दामन थामा है और लोकसभा चुनाव में पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसके लिए वे पूरी मेहनत करेंगे।
PunjabKesari, Mahendra Nath Sofat Image

शिमला लोकसभा सीट में मिलेगी भाजपा को मजबूती : जयराम

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सोफत के पार्टी में शामिल होने से शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोफत वैचारिक दृष्टि से पार्टी से ही जुड़े हुए थे लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया जा सका था।
PunjabKesari, Mahendra Nath Sofat Image

2012 में भाजपा छोड़ हिलोपा में शामिल हुए थे सोफत

बता दें कि सोफत 2012 में भाजपा को छोड़कर हिमाचल लोकहित पार्टी में शामिल हुए थे। 1998 में वह सोलन विधानसभा से चुनाव हार गए थे लेकिन विजयी कांग्रेस उम्मीदवार मोहिनी के खिलाफ कोर्ट चले गए थे और 2004 में केस जीता लेकिन उपचुनाव में टिकट न मिलने पर बागी हो गए थे। महेंद्र नाथ सोफत शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं।
PunjabKesari, Mahendra Nath Sofat Image

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!