केंद्र में भाजपा के 8 वर्ष पूरे होने पर हिमाचल में जश्न मनाना जले पर नमक छिड़कने वाली बात : कुलदीप

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2022 12:59 AM

former minister kuldeep kumar

केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में 8 वर्ष पूरे होने पर जो जश्न मनाने जा रही है यह जले पर नमक छिड़कने वाली बात है। यह बात बुधवार को पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर...

चिंतपूर्णी (सुनील): केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में 8 वर्ष पूरे होने पर जो जश्न मनाने जा रही है यह जले पर नमक छिड़कने वाली बात है। यह बात बुधवार को पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले जैसा बहुत बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है तो क्या केंद्र और प्रदेश सरकार इस बड़े भ्रष्टाचार का जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में महंगाई से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लोग त्रस्त हैं लेकिन भाजपा मस्त है। कांग्रेस के 60 वर्ष से भाजपा के 8 वर्ष लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने देश की जनता को अच्छे दिन लाने की बात कहकर गुमराह किया है। देश व प्रदेश के लोगों को अच्छे दिन देखने को नहीं मिले लेकिन पिछले 8 वर्षों से लोगों को बुरे दिन देखने के कारण हताश और निराश होना पड़ रहा है। 

कुलदीप कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार को मिशन रिपीट के सपने देखना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन प्रदेश में लोग इस सरकार से हाय तौबा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीबीआई इंक्वायरी करवाए या कोई और इंक्वायरीश, मेहनत करके पेपर देने वाले युवाओं का भविष्य तो अंधकार में चला गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान ठाकुर, पूर्व जिला परिषद मोहन लाल, तरसेम लाल, जगदीश महाशय, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अनुज धीमान, विक्रांत सूद, रोहित कालिया व आशीष शर्मा मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!