पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Feb, 2021 10:39 AM

former minister and congress mla sujan singh pathania dies

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। जानकारी के अनुसार, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह सातवीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में सुजान सिंह पठानिया ने भाजपा उम्मीदवार कपिल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह स्नातक थे और एनएएफआरसी (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे। सुजान सिंह पठानिया 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। पठानिया ने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और इसमें सात बार जीते, जबकि 4 बार उनकी हार हुई थी।

कांग्रेस नेताओं व सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

नेता विपक्ष और ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। सात बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे पठानिया ने पार्टी और सरकार में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और प्रदेश वासी उन्हें हमेशा याद करेंगे। कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय महाजन ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पठानिया के निधन का दुःखद समाचार मिला है। सरल स्वभाव के धनी पठानिया ने सदैव समर्पणभाव से जनसेवा की है, जो प्रेरणादायक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!