जल निगम के खिलाफ Mayor Officer के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व पार्षद, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 30 Jan, 2020 07:08 PM

former councilor on strike

राजधानी शिमला में पानी के भारी भरकम बिलों ने शहर के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। लोग बिलों को कम करवाने के लिए जल निगम के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं भट्टाकुफर में एक वृद्ध महिला को जल निगम ने 3 लाख 32 हजार रुपए का बिल थमा दिया है। इस बिल...

शिमला (तिलक राज): राजधानी शिमला में पानी के भारी भरकम बिलों ने शहर के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। लोग बिलों को कम करवाने के लिए जल निगम के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं भट्टाकुफर में एक वृद्ध महिला को जल निगम ने 3 लाख 32 हजार रुपए का बिल थमा दिया है। इस बिल को लेकर भट्टाकुफर के पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान महापौर कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और भूख हड़ताल तब तक जारी रखने की चेतवानी दी है जब तक जल निगम के अधिकारी आकर उन्हें हर माह बिल देने और जो ज्याद बिल दिए हैं, उन्हें कम करवाने का आश्वासन नहीं देते हैं।

पूर्व पार्षद ने कहा कि बिलों को लेकर शहर की जनता एक महीने से परेशान है लेकिन न तो नगर निगम और न ही स्थानीय विधायक व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज लोगों की सुध ले रहे हैं। शहर में लाखों के बिल लोगों को थमा दिए हैं, जिससे लोग जल निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम की ओर से एक बार भी जल निगम के अधिकारियों से बात नहीं की गई और न ही शिक्षा मंत्री व विधायक ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। उन्होंने शहर की जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है। नगर निगम भी इस मुद्दे को उठाने में नाकाम रहा है, जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भट्टाकुफर में एक महिला को नगर निगम द्वारा 3 लाख 32 हजार का बिल थमा दिया है, जिसे वह नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये कैसे संभव है कि 4 लोग 13 महीने में 3 लाख का पानी पी सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें जल निगम के अधिकारी आकर हर माह बिल देने का आश्वासन नहीं देते हैं तक तब वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो लोगों के साथ सचिवालय के बाहर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!