सिराज के पूर्व कांग्रेस विधायक का IGMC में निधन, CM ने जताया शोक

Edited By Ekta, Updated: 21 Apr, 2019 04:29 PM

former congress legislator of siraj dies in igmc

सिराज के पूर्व कांग्रेस विधायक पंडित शिव लाल का इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज में निधन हो गया है। शिवलाल ने रविवार सुबह पौने नौ बजे के करीब आखरी सांस ली। यह दिल की बीमारी से ग्रस्ति थे। कुछ दिन पहले उन्हें उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया था। पहले वे...

शिमला (जस्टा): सिराज के पूर्व कांग्रेस विधायक पंडित शिव लाल का इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज में निधन हो गया है। शिवलाल ने रविवार सुबह पौने नौ बजे के करीब आखरी सांस ली। यह दिल की बीमारी से ग्रस्ति थे। कुछ दिन पहले उन्हें उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया था। पहले वे कार्डियोलॉजी में भर्ती थे, लेकिन जब उनकी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए, लेकिन वे बच नहीं पाए। पंडित शिव लाल चच्योट जो अब सराज के नाम से है से 1985 से लेकर 1990 तक कांग्रेस के विधायक रहे है। इससे पहले वह गोहर के साथ लगती बासा पंचायत से प्रधान भी रहे। उन्होंने बी.एस.सी. अध्यापक की नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। 

सहकारी आंदोलन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वर्तमान में भी वह 20 से अधिक शाखाओं वाले सी.डी. ब्लाक सहकारी समिति जो बैंकिंग की तर्ज पर चल रही है के अध्यक्ष थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भूमि विकास सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रहे हैं। उनकी आवाज में गजब की गर्जना थी तथा वह एक तेज तरार विधायक के रूप में जाने जाते थे। उन्हें उस समय शेरे चच्योट भी कहा जाता था। उन्होंने कई चुनाव लड़े। एक चुनाव हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर भी लड़ा था। सहकारी क्षेत्र में उन्हें युग पुरूष की तरह जाना जाता था। हर सहकारी आंदोलन के साथ उनका नाता रहा है। उनके निधन से प्रदेश ने सहकारी आंदोलन का एक बड़ा व्यक्तित्व खो दिया है। बताया जा रहा है कि पंडित शिवलाल मंडी में एक बैठक शामिल हुए थे। जहां पर उनकी कुछ तबीयत बिगड़ गई और परिजन उन्हें आई.जी.एम.सी. शिमला लाए थे।

मुख्यमंत्री ने जताया पूर्व विधायक के निधन पर शोक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र चच्योट सिराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोकग्रस्त परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि पंडित शिव लाल शालीन स्वभाव व जमीन से जुड़े जुझारू एवं ईमानदार नेता थे। उन्होंने कामना की है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पंडित शिव लाल की मृत्यु हृदय गति रूकने से हुई। उन्होंने अंतिम सांस इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में आखिरी सांस ली। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है और भगवान से उनके आत्मा को शांती प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!