Edited By kirti, Updated: 10 Aug, 2019 10:55 AM
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में अब सुधार है। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चिकित्सक ने उन्हें आराम करने को कहा है। चिकित्सक ने वीरभद्र सिंह के सारे टैस्ट किए हैं और रिपोर्ट चैक कर उन्हें दवाइयां दी गईं। चिकित्सक का...
शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में अब सुधार है। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। चिकित्सक ने उन्हें आराम करने को कहा है। चिकित्सक ने वीरभद्र सिंह के सारे टैस्ट किए हैं और रिपोर्ट चैक कर उन्हें दवाइयां दी गईं। चिकित्सक का कहना है कि अब उन्हें सांस में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने वीरभद्र सिंह को फोन कर कुशलक्षेम जाना।