पूर्व मुख्यमंत्री पहले मंच सांझा करने से मुकरे, बाद में समर्थकों ने मनाया

Edited By kirti, Updated: 05 Jan, 2019 11:33 AM

former chief minister murke

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कंडाघाट में जनसभा में जाने की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को एकाएक वहां पहुंच गए। कांग्रेस अध्यक्ष के जनसभा में आने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके साथ मंच ...

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कंडाघाट में जनसभा में जाने की सूचना मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को एकाएक वहां पहुंच गए। कांग्रेस अध्यक्ष के जनसभा में आने की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके साथ मंच सांझा करने से इंकार किया तथा कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह जनसभा वीरभद्र सिंह के लिए बुलाई गई थी, जिसमें सुक्खू के अचानक आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई। इसके बाद आयोजकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को जनसभा में जाने के लिए राजी किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह काफी समय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। इस नाराजगी के चलते वह सुक्खू के साथ मंच सांझा न करने की बात भी कह चुके हैं। इसी कारण जब सुक्खू उनकी जनसभा में पहुंचे तो उन्होंने फिर से अपनी नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार सुक्खू ने इस दौरान सफाई दी कि आयोजकों की तरफ से उनको न्यौता दिया गया था जिस कारण वह वहां पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!