India Hockey Team के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह ने मेधावी खिलाड़ियों को दिए Tips (Video)

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2019 06:56 PM

प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हिमाचल हॉकी संघ ने प्रयास तेज कर दिया है और इसके चलते ही बुधवार को हमीरपुर में अर्जुन अवार्डी एवं भारत हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह और उनके भाई ओलिपिंयन दिलबाग सिंह ने शिरकत की। बाल स्कूल...

हमीरपुर (अरविंदर): प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हिमाचल हॉकी संघ ने प्रयास तेज कर दिया है और इसके चलते ही बुधवार को हमीरपुर में अर्जुन अवार्डी एवं भारत हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह और उनके भाई ओलिपिंयन दिलबाग सिंह ने शिरकत की। बाल स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 4 जिलों के मेधावी हॉकी खिलाड़ियों को सरदारा सिंह द्वारा टिप्स दिए गए, वहीं हॉकी किट भेंट की गई। सरदारा सिंह ने बातचीत के दौरान हॉकी इंडिया के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की और उम्मीद जताई कि जुलाई में होने वाले ओलिंपिक क्वालीइफायर में भारत के पुरुष व महिला खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
PunjabKesari

अनुराग ठाकुर ने उठाया खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का बीड़ा

हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में हॉकी की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कदम उठाते हुए हमीरपुर ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिला के हॉकी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का बीड़ा उठाया है। इसी के चलते हमीरपुर में पहुंचे हॉकी के पूर्व कप्तान सरदारा सिंह ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए और हॉकी खेलने के मूल मंत्र को बताया।
PunjabKesari

टैलेंट की नहीं कमी, जरूरत है तो खिलाड़ियों को तराशने की

सरदारा सिंह ने कहा कि हिमाचल की हॉकी को उज्ज्वल बनाने के लिए अनुराग ठाकुी के साथ प्रयास कर रहे हैं जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि देश में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन जरूरत खिलाड़ियों को तराशने की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हिमाचल भी मॉर्डन हॉकी को अपनाते हुए बेहतर प्रदर्शन करेगा। प्रीमियर हॉकी लीग पर उन्होंने कहा कि लीग के शुरू होने से देश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है, जिससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार देखने को मिल रहा है।
PunjabKesari

डोप फ्री चल रही हॉकी इंडिया

हॉकी में डोपिंग पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में डोप पर विशेष नजर रखी जा रही है और खिलाड़ियों को डाइट के साथ-साथ फिजीशियन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि डोप की समस्याओं में खिलाड़ी न फंसे। उन्होंने खुशी जताई कि अभी तक हॉकी इंडिया डोप फ्री चल रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!