Edited By prashant sharma, Updated: 19 Feb, 2021 05:02 PM
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर्स कल्याण संगठन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को बिलासपुर में किया गया। जिसमें प्रदेश भर से सेवानिवृत पेंशनर्स ने भाग लिया।
बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर्स कल्याण संगठन की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को बिलासपुर में किया गया। जिसमें प्रदेश भर से सेवानिवृत पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सत्यप्रकाश शर्मा को संगठन का प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि केसी चौहान को अध्यक्ष व सत्यप्रकाश को महासचिव बनाया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने एकजुटता के साथ पेंशनर्स की समस्याओं व मांगों को सरकार व प्रबंधन के समक्ष रखने की बात कही। वहीं, नवनिर्वाचित प्रधान सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि जो दायित्व मिला है, उसके वह आज से ही सक्रिय हैं। शिमला में जाकर सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद ही पेंशन मिलती है।